अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मावली न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश दिया। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला गया।

माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय जिला एवं सेशन न्यायाधीश, उदयपुर के निर्देशानुसार 21 जून 2026 को तालुका विधिक सेवा समिति, मावली की ओर से न्यायालय परिसर में योग एवं प्राणायाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, मावली श्री युवराज सिंह गुर्जर ने की।

इस दौरान पतंजलि योगपीठ के योग शिक्षक श्री हीरालाल एवं श्री गुलाब सिंह ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया। उन्होंने योग के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति के महत्व को समझाया।

कार्यक्रम में श्री युवराज सिंह गुर्जर, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, मावली, श्री मोहितास सिंह पंवार, अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, क्रम संख्या 02, मावली तथा सुश्री प्रियंका, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, मावली ने भाग लिया।

इसके साथ ही कर्मचारीगण चन्द्रशेखर पुजारी, हेमेन्द्र मेहरा, ओमप्रकाश अग्रवाल, अंकित चौधरी, दीपक, भावना, राहुल, मुकेश बारबर, कन्हैयालाल, ओमप्रकाश एवं अन्य कर्मचारीगण ने भी योगाभ्यास किया। बार एसोसिएशन मावली की ओर से अधिवक्ता नरेंद्र विरवाल, अधिवक्ता जगपाल सिंह बगावत एवं अधिवक्ता उमेश सेन ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नियमित योग एवं प्राणायाम व्यक्ति को तनावमुक्त, स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। साथ ही इनके नियमित अभ्यास से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। न्यायालय परिसर में आयोजित इस सामूहिक कार्यक्रम के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग और प्राणायाम को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

नाम: भूपेश प्रजापत

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)

परिचय 

भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।

Next Story