अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को झाड़ोल के आजाद मैदान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह, अनुशासन और जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, महिलाएं, बालक-बालिकाएं एवं स्थानीय नागरिकों सहित कुल 325 प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर योग के प्रति अपनी आस्था और जागरूकता का परिचय दिया।

कार्यक्रम का आयोजन उपखंड अधिकारी झाड़ोल कपिल कोठारी के सानिध्य में किया गया। योग दिवस कार्यक्रम के ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ. हुक्मीचंद जैन ने उपस्थित जनसमूह को योग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने योग के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग व्यक्ति के शरीर, मन, भावनाओं और ऊर्जा के स्तर पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने कर्म योग, ज्ञान योग, भक्ति योग और क्रिया योग की अवधारणाओं को विस्तार से समझाते हुए इनके जीवन में महत्व पर चर्चा की।

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक कुलदीप जोशी ने निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ योगाभ्यास में भाग लिया।

विकास अधिकारी झाड़ोल जितेंद्र सिंह राजावत ने अपने संबोधन में योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए सभी को इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। वहीं मनीष पुरोहित ने भी योग के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में समाजसेवी शंकर लाल शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष झाड़ोल शंकर लाल गायरी, संजय मेहता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके अलावा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोरध्वज व्यास, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झाड़ोल के प्रधानाचार्य सुधीर जोशी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ. हुक्मीचंद जैन द्वारा किया गया। सामूहिक योगाभ्यास के साथ संपन्न हुए इस आयोजन ने योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के संदेश को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story