12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोगराकला द्वारा खेल मैदान में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर योग के महत्व को आत्मसात किया।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं प्रधानाचार्य राकेश कुमार डामोर ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग मन की चंचल वृत्तियों को नियंत्रित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि शांत मन, संतुलित भावनाओं और आत्मिक उन्नति की भावना को भी जागृत करता है।

योग दिवस के आयोजन में पोगराकला प्रशासक संगीता मीणा, समाजसेवी भगवती प्रसाद डामोर, जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न विद्यालयों के 50 से अधिक कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक एवं शारीरिक शिक्षक मरताराम परमार ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास करवाया तथा उनके लाभों की जानकारी दी।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक सहभागिता और सकारात्मक ऊर्जा के वातावरण में हुआ। अंत में राजेन्द्र कुमार अहारी ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। योग दिवस का यह आयोजन स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story