ग्राम पंचायत ईंटाली में मंगलवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में विभिन्न विभागों ने आमजन की समस्याओं का समाधान करते हुए अनेक प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया। शिविर में विकास अधिकारी शैलेन्द्र पी. खींची, नायब तहसीलदार प्रवीण मीणा, सहायक विकास अधिकारी कैलाश सुथार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान पटवारी सचिन शर्मा, शंकरलाल गाडरी, कनिष्ठ लिपिक राजेश आमेटा, नरेगा सहायक गजेन्द्र चौधरी, अन्नु मेनारिया सहित अन्य कार्मिकों ने भी अपनी सेवाएं दीं।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करते हुए 7 आवासीय पट्टों का वितरण किया गया। इसके साथ ही 5 पेंशन सत्यापन, 15 नामांतरण, 2 पत्थरगड़ी, 3 बंटवारा तथा 12 शुद्धिकरण के प्रकरणों का भी निस्तारण किया गया। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत 13 पॉलिसियां जारी की गईं। विद्युत विभाग ने 4 मामलों का समाधान किया, जबकि परिवहन विभाग की ओर से 7 पास बनाए गए। अन्य विभागों ने भी अपनी-अपनी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों को लाभान्वित किया।

शिविर के दौरान ग्रामीणों ने उपस्थित अधिकारियों के समक्ष उदयपुर–ईंटाली वाया वल्लभनगर–नवानिया–रुण्डेड़ा मार्ग पर संचालित होने वाली एकमात्र रोडवेज बस, जो पिछले कुछ समय से बंद है, उसे शीघ्र पुनः शुरू कराने की मांग भी उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि बस सेवा बंद होने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और आम यात्रियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों की मांग पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि इस विषय को संबंधित विभाग तक पहुंचाया जाएगा। शिविर में योजनाओं के लाभ के साथ ग्रामीणों ने परिवहन सुविधा बहाल करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई, जिससे क्षेत्र की आमजन से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्या प्रशासन के समक्ष पहुंची।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story