फतहनगर। समीपवर्ती गांव इंटाली में कुत्तों के हमले में घायल हुए एक बंदर की मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में संवेदना का माहौल छा गया। ग्रामीणों ने बंदर को केवल एक वन्यजीव न मानकर उसे धार्मिक आस्था से जोड़कर देखा, जिससे पूरा क्षेत्र भावुक हो उठा।

श्रद्धा और सम्मान के साथ निकली अंतिम विदाई

मृत बंदर के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त करते हुए ग्राम के युवाओं ने एक अनोखे तरीके से उसकी शवयात्रा निकाली। युवाओं ने बंदर के शव को डोल में सजाकर लारी में विराजित किया और “बजरंगबली की जय” के जयकारों के साथ पूरे गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली। इस दौरान पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया।

ग्रामीणों की सहभागिता और अंतिम संस्कार

शवयात्रा के दौरान रास्ते में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने बंदर के पार्थिव शरीर पर नारियल अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस पूरे आयोजन में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही, जिससे धार्मिक आस्था और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का परिचय मिला। अंत में विधि-विधान के साथ नारियलों के माध्यम से बंदर का अंतिम संस्कार किया गया। इस अनोखी पहल ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया और लोगों ने युवाओं के इस मानवीय प्रयास की जमकर सराहना की।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story