इंडस पब्लिक स्कूल झाड़ोल का 12वीं बोर्ड में दबदबा, तीनों संकायों में बने तहसील टॉपर
विज्ञान, जीव विज्ञान और कृषि विज्ञान में छात्रों ने हासिल किया प्रथम स्थान, सभी 76 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से हुए उत्तीर्ण।

झाड़ोल स्थित इंडस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मेधावी छात्र जिन्होंने 12वीं बोर्ड परीक्षा के विभिन्न संकायों में तहसील स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
झाड़ोल। 10वीं बोर्ड के शानदार परिणाम के बाद इंडस पब्लिक सी.से. स्कूल, झाड़ोल ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में भी अपना परचम लहराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तहसील स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल किए हैं।
संकायवार मेधावी विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
विज्ञान वर्ग में पियूष पुरबिया ने 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तहसील टॉप किया, वहीं जीव विज्ञान वर्ग में खुशहाल कुम्हार ने 95.40 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। कृषि विज्ञान वर्ग में भी 91.20 प्रतिशत अंक के साथ तहसील टॉप किया गया। विद्यालय के कुल 76 विद्यार्थियों में सभी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए, जो संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है।
अन्य प्रतिभावान छात्र और विद्यालय की उपलब्धि
अन्य मेधावी विद्यार्थियों में दिव्या पटेल (91.20%), जमनालाल तेली (91.40%) और नमिता कटारा (90.40%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पूरे क्षेत्र में विद्यालय के इस परीक्षा परिणाम की सराहना की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तहसील स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल किए हैं।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
