झाड़ोल इंडस पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्र स्कूटी और लैपटॉप से सम्मानित
बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विज्ञान और कृषि वर्ग के टॉपर्स को मिली स्कूटी, अन्य छात्र लैपटॉप और टैबलेट से नवाजे गए।

झाड़ोल स्थित इंडस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित विदाई समारोह 2026 के दौरान बोर्ड परीक्षा टॉपर्स पुरस्कारों के साथ। (बाएं से दाएं खड़े): पुष्पेंद्र सिंह चौहान (स्कूटी विजेता), हर्षिता पंड्या (स्कूटी विजेता) एवं अन्य अतिथि। (बाएं से दाएं बैठे): धीरज सुथार, तेजस्वी नागर, भूमि दवे और ऋषिका पालीवाल।
झाड़ोल इंडस पब्लिक सी. से. स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन हुआ। उक्त कार्यक्रम के दौरान कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को धार्मिक तरीके से विदाई ओर आशीर्वाद दिया गया।
बोर्ड परीक्षा 2025 के टॉपर्स का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान गत वर्ष बोर्ड परीक्षा 2025 में विद्यालय टॉप करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक वितरित किए गए:
- कक्षा 12 विज्ञान वर्ग: प्रथम स्थान पर पुष्पेंद्र सिंह चौहान को स्कूटी प्रदान की गई।
- कक्षा 12 कृषि विज्ञान वर्ग: प्रथम स्थान पर हर्षिता पंड्या को स्कूटी दी गई।
- द्वितीय स्थान (कक्षा 12): धीरज सुथार ओर तेजस्वी नागर को लैपटॉप से सम्मानित किया गया।
कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार
- विद्यालय टॉपर: भूमि दवे को लैपटॉप से सम्मानित किया गया।
- द्वितीय स्थान: हितेश गरासिया को टैबलेट प्रदान किया गया।
- 90% से अधिक अंक: कक्षा 10वीं में 90% से अधिक अंक प्राप्त कर कक्षा 11वीं में प्रवेश लेने पर नैन्सी पटेल, पार्थ पंड्या ओर रिषिका पालीवाल को टैबलेट प्रदान किए गए।
विद्यालय की प्रोत्साहन नीति
ज्ञात हो विद्यालय प्रति वर्ष बोर्ड विद्यालय में विद्यालय टॉप करने पर कक्षा 12वीं में संकाय के अनुसार विद्यार्थियों को स्कूटी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर लैपटॉप ओर तृतीय स्थान प्राप्त करने पर टेबलेट पारितोषिक के रूप में देता है। ऐसे ही कक्षा 10वीं में विद्यालय टॉप करने पर लैपटॉप ओर द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर टेबलेट पारितोषिक के रूप में देता है। कक्षा 10वीं में 90% से अधिक अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रवेश लेने पर उपहार स्वरूप टेबलेट विद्यार्थियों को प्रदान किया जाता है।
संस्था प्रधान की घोषणा
कार्यक्रम के दौरान संस्था प्रधान ने घोषणा की कि:
"आने वाले वर्षों में भी इसी प्रकार से विद्यार्थियों को पारितोषिक वितरित किए जाएंगे।"
बोर्ड टॉपर ओर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मिली स्कूटी और अन्य उपहारों से छात्रों में हर्ष का माहौल रहा।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
