डूंगरपुर (प्रात:काल संवाददाता) – भंवरी देवी महावीर प्रसाद जैन चैरिटेबल ट्रस्ट डूंगरपुर द्वारा सामाजिक संवेदना और जनकल्याण के उद्देश्य से 32 जरूरतमंद परिवारों को नि:शुल्क राशन और कपड़े की थैलियों का वितरण किया गया। इस पहल के माध्यम से ट्रस्ट ने जरूरतमंदों के जीवन में सहजता और राहत पहुंचाने का प्रयास किया।

इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सहायता पहुंचाना और सभी समुदायों के बीच भाईचारे को बढ़ावा देना है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन जैन ने कहा कि वितरण कार्यक्रम को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीसा पोरवाड़ संघ के अध्यक्ष हर्ष मेहता के साथ हेमेंद्र मेहता, महावीर जैन, निकुंज, चंद्रकांत जैन, संजय घटिया, परवरिश घटिया, विनोद जोशी, पृथ्वीराज जैन और विजय जैन उपस्थित रहे। वहीं, नूर मोहम्मद मकरानी, शेखर भाई, अवी, चल, कोटड़िया रोशनी जैन, रविंद्र सेठ, ओमप्रकाश नाई और राजेश जैन सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।

इस वितरण कार्यक्रम के जरिए ट्रस्ट ने यह संदेश दिया कि समाज के विकास और कल्याण के लिए संगठित प्रयास और सामूहिक सहयोग कितना महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए समाज सेवा के महत्व को रेखांकित किया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story