ग्राम सगपुरा तहसील झाडोल जिला उदयपुर में मोती लाल मेघवाल पिता केशु लाल मेघवाल द्वारा नदी में अवैध खनन कर बजरी का बहुत ही ज्यादा स्टॉक कर दिया गया है। इस अवैध बजरी के गैर कानूनी तौर पर कार्य को निरंतर बढ़ाया जा रहा है जिसकी शिकायत के बाद भी अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

प्रशासन की चुप्पी और माफिया के बुलंद हौसले

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार इस गंभीर प्रकरण की सूचना 25-02-2026 को स्थानीय पटवारी और तहसीलदार साहब को दी गई थी। परंतु दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि अभी तक प्रशासन द्वारा कोई भी कार्रवाई संज्ञान में नहीं लाई गई है। बजरी माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह रातों रात उस अवैध रूप से स्टॉक किए गए माल को बेचने की फिराक में है।

मिलीभगत के आरोपों के बीच कार्रवाई की मांग

शिकायतकर्ता ने विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है कि "बजरी माफिया की स्थानीय प्रशासन से मिली भगत होने के कारण इस प्रकार के अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा है।" अतः निदेशक महोदय खनन विभाग उदयपुर से निवेदन है कि इस अवैध स्टॉक को तुरंत जप्त कर माफिया के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story