आईआईएफएल फाउंडेशन की पहल के तहत उदयपुर एवं सलूम्बर जिले के दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों की 30 छात्राओं का तीन दिवसीय जयपुर शैक्षणिक भ्रमण रविवार को शुरू हुआ। उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने आईआईएफएल प्रशिक्षण केंद्र से छात्राओं की बसों को हरी झंडी दिखाकर जयपुर के लिए रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह यादव भी उपस्थित रहे।

इस शैक्षणिक भ्रमण में खेरवाड़ा ब्लॉक की 2 तथा नयागांव ब्लॉक की 2 छात्राओं सहित कुल 4 छात्राओं को जयपुर जाने का अवसर मिला। भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के साथ नए अनुभव प्राप्त करने, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने तथा व्यापक दृष्टिकोण के अवसर उपलब्ध कराना है।

आईआईएफएल फाउंडेशन की निदेशक मधु जैन ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण छात्राओं को नए अनुभव प्राप्त करने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा भविष्य के लिए व्यापक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान छात्राओं को राजस्थान विधानसभा का भ्रमण करने तथा शिक्षा मंत्री से मुलाकात का अवसर मिलेगा। 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा भ्रमण के दौरान छात्राएं लोकतांत्रिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली, सुशासन एवं संवैधानिक मूल्यों को प्रत्यक्ष रूप से समझ सकेंगी।

यह पहल आईआईएफएल फाउंडेशन के समग्र विकास कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की गई है। राजस्थान सरकार के साथ हुए समझौता ज्ञापन के तहत ‘राइजिंग राजस्थान’ पहल के अंतर्गत आईआईएफएल फाउंडेशन द्वारा उदयपुर एवं सलूम्बर जिले के 102 राजकीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं के शैक्षिक, व्यक्तित्व, नेतृत्व एवं जीवन कौशल विकास के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

इस अवसर पर विधायक फूलसिंह मीणा ने छात्राओं की बसों को हरी झंडी दिखाकर जयपुर के लिए रवाना किया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story