मावली, 26 नवंबर: मावली क्षेत्र की ग्राम पंचायत फलीचड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय PEEO के अंतर्गत सभी विद्यालयों में बुधवार को भारतीय संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 26 नवंबर 1949 को संविधान पारित होने की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने संविधान की शपथ ली।

विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान आयोजित इस विशेष अवसर पर उच्च माध्यमिक विद्यालय फलीचड़ा, उच्च प्राथमिक विद्यालय फलीचड़ा खेड़ी, प्राथमिक विद्यालय भोजलाई, प्राथमिक विद्यालय देव जी का खेड़ा, बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय फलीचड़ा, उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंचोली समेत PEEO के अंतर्गत आने वाले समस्त विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने शपथ ली।

शिक्षक सुरेश कुमार देशबंधु ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बच्चों को संविधान के महत्व और उसके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर लाड कुंवर, राहुल कुमार, ANM कुसुम लता आमेटा, पूर्व SMC अध्यक्ष मुस्ताक मोहम्मद, महेश लूनिया, उदयलाल सालवी, देवीलाल जाट, लीला खटीक, कालू सिंह राजपूत, सुनीता मीणा, प्रीति कौर, प्रेम सिंह राजपूत, बलराम मीणा, पर्वत सन्नाडिया, प्रेम व्यास, बसंत कटारिया, फतेह लाल यादव, जोली मेम, काजल श्रीमाली, रक्षा वर्मा, गहरी लाल जाट, अब्दुल गनी, जगदीश प्रसाद मीणा, कीमत मीना, ओम प्रकाश लोहार, जितेंद्र जाखड़, अनु यादव, ललित चौहान, प्रियंका उपाध्याय, पिंकी खटीक, मुक्लेश जी मीणा, नेहा पारीक, विद्या शर्मा समेत समस्त स्टाफ गण उपस्थित रहे।

इस प्रकार आयोजित कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों को संविधान के प्रति सम्मान और समझ प्रदान करने वाला रहा, बल्कि उन्हें देश के प्रति अपने दायित्वों और कर्तव्यों के पालन के लिए प्रेरित भी किया। यह पहल शिक्षा एवं नागरिक जिम्मेदारी के बीच संबंध स्थापित करने में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

नाम: भूपेश प्रजापत

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)

परिचय 

भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।

Next Story