मावली, 16 दिसंबर। मावली कस्बे और आसपास के गांवों के लिए गौरव का क्षण तब आया जब लोपड़ा विद्यालय की छात्रा हिमानी श्रीमाली ने 15 दिसंबर को मॉक विधानसभा सत्र में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाकर अपने अनुभवों के साथ लौटकर मंगलवार को मावली पहुंची। उसके आगमन पर मावली चौराहे पर कस्बे वासियों, सवानिया गांव के निवासियों, परिवार जनों और विद्यालय परिवार ने भव्य स्वागत किया।

स्वागत समारोह के दौरान हिमानी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि मॉक विधानसभा सत्र में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाना उनके लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव रहा। इस अवसर पर कार्यक्रम में छगन लाल श्रीमाली, सुरेश चंद्र श्रीमाली, अशोक चंद्र श्रीमाली, माला रामावत, किशोर सिंह चुंडावत, विनोद कुमार टेलर, जगदीश श्रीमाली, नारायण जी गाडरी, प्रमोद श्रीमाली, मदन लाल श्रीमाली, शंकर लाल खटीक, जयप्रकाश बोकडिया, राजकुमार श्रीमाली, भगवती प्रसाद शर्मा, रोशन पालीवाल, सोहनलाल निमेल, बुधराम गुर्जर, महेश श्रीमाली और ललित श्रीमाली सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मावली चौराहे से हिमानी अपने पैतृक गांव सवानिया पहुंची, जहां महिलाओं ने आरती उतारकर उसका स्वागत किया। सवानिया में ठाकुरजी के मंदिर में आयोजित स्वागत समारोह में ग्रामीणों ने हिमानी की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी सफलता बताया।

इस भव्य स्वागत कार्यक्रम ने न केवल हिमानी की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया, बल्कि युवा वर्ग के लिए भी प्रेरणा का स्रोत प्रस्तुत किया। मावली और सवानिया क्षेत्र में इस घटना को एक ऐतिहासिक पल के रूप में याद किया जाएगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story