मावली, 26 नवम्बर, बुधवार।

मावली शिक्षा विभाग में बुधवार का दिन परिवर्तन और सम्मान की अनूठी मिसाल बन गया। वरिष्ठ प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच एसीबीईओ प्रथम सुख लाल गुर्जर को मावली ब्लॉक के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) का कार्यभार सौंपा गया, जिसके बाद पूरे ब्लॉक में बधाइयों और शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया।

चार वर्षों से सीबीईओ पद पर कार्यरत प्रमोद कुमार सुथार की पदोन्नति के फलस्वरूप यह पद रिक्त हुआ था। आगामी पदस्थापन आदेश जारी होने तक सुख लाल गुर्जर ही मावली ब्लॉक की संपूर्ण प्रशासनिक और शैक्षणिक जिम्मेदारी संभालेंगे। चार्ज हैंडओवर के तुरंत बाद शिक्षक, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक उनकी नई भूमिका पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयाँ देने पहुँच गए।

उधर, प्रमोद कुमार सुथार को उनके उत्कृष्ट कार्यकाल के सम्मान में एक गरिमामयी विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें तिलक लगाकर, उपरणा ओढ़ाकर, मेवाड़ी पाग पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में पीईईओ और प्रधानाचार्य वर्ग से शक्ति सिंह राव, भान सिंह राव, राजेन्द्र सिंह दलावत, ज्योति जैन और चंदा पंवार उपस्थित रहे।

समारोह में राकेश पण्डिया, चंद्र शेखर चौधरी, शंकर लाल जाट, श्याम लाल आमेटा, शंकर लाल खटीक, भगवत प्रसाद बुनकर और कांति लाल करैला समेत अनेक शिक्षकों ने सुथार को शुभकामनाएँ दीं। गौरव त्रिवेदी, महेंद्र सिंह, कमलेश त्रिवेदी, रीना पोखरना, पंकज और शांति लाल मीणा ने सुथार को तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया। आशीष कुमावत ने श्रीफल भेंट किया तथा सतीश झा ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पंकज जोशी ने किया।

इस अवसर पर सोहन लाल बुनकर, रीना पोखरना और नए चार्जधारी सुख लाल गुर्जर सहित कई प्रधानाचार्यों और संभागीयों ने अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों और कर्मियों ने भी गुर्जर को जिम्मेदारी की बधाई देते हुए उपरणा और मेवाड़ी पाग पहनाकर स्वागत किया।

आशीष कुमावत की लेखाधिकारी प्रथम पद पर पदोन्नति पर भी उपस्थित संभागीयों ने उपरणा, मेवाड़ी पाग और माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। समारोह में समग्र शिक्षा मावली कार्यालय स्टाफ राधेश्याम, पंकज, शंकर लाल जाट, गौरव त्रिवेदी, कमलेश त्रिवेदी, चुन्नीलाल अहीर, दीपक सैन, रमेश बड़ गुर्जर, प्रहलाद पुरी गोस्वामी और संदर्भ व्यक्ति सोहन लाल बुनकर समेत सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

मावली शिक्षा ब्लॉक में हुए इस जिम्मेदारी हस्तांतरण ने न केवल प्रशासनिक स्तर पर नए अध्याय की शुरुआत की, बल्कि सेवाभावी शिक्षकों के सम्मान और पदोन्नति की सकारात्मक परंपरा को भी सुदृढ़ किया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story