उदयपुर(वि.)। बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्रसिद्ध शिल्पी, चित्रकार, व मूर्तिकार हर्ष छाजेड़ को उनकी कला-साधना के लिए एन्टी हेरेसमेंट फाउंडेशन तथा ग्रो भारत अचीवर्स फाउंडेशन द्वारा "भारत विभूषण लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार" प्रदान किया जायेगा।

समुद्री-झाग शिल्प के विश्व के प्रथम शिल्पी

शिल्प जगत को "समुद्री-झाग का अनूठा व नाजुक माध्यम देने वाले हर्ष छाजेड़ विश्व के प्रथम शिल्पी हैं।" यह इनका बिना गुरु का ज्ञान है और विगत 64 वर्षों से कला-साधना में संलग्न हैं। वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, कई राष्ट्रीय तथा राज्य पुरस्कारों से सम्मानित हर्ष छाजेड़ न सिर्फ एक श्रेष्ठ शिल्पी हैं वरन् वह आधुनिक चित्रकार व मूर्तिकार भी हैं।

कला साधना का अद्वितीय सफर

उनकी कला यात्रा की विशिष्टता इसी तथ्य में निहित है कि उन्होंने इस विधा को स्वयं ही विकसित किया है। विगत 64 वर्षों की अटूट कला-साधना के साथ वह आज भी आधुनिक चित्रकारी और मूर्तिकला के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story