राज्य सरकार के हरियालो राजस्थान अभियान के तहत शुक्रवार को खेरवाड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौराया में वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना और विद्यार्थियों तथा ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में पीईईओ रायणा हेमंत, लेम्पस अध्यक्ष ओमप्रकाश मीणा, थाना ग्राम पंचायत की सरपंच बदी देवी, समाजसेवी कन्हैयालाल मीणा, एसएमसी अध्यक्ष शोभा देवी, एसएमसी सदस्य एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यालय परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया तथा विद्यार्थियों को पौधे वितरित कर उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका दीपिका जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कपिला जैन ने किया, जबकि अंत में अंतिम बाला जैन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और पौधों की नियमित देखभाल का संदेश दिया गया। साथ ही उपस्थितजनों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया गया। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों और ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने तथा हरित वातावरण के निर्माण में सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Updated On
Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story