हरियालो राजस्थान अभियान के तहत रेबारियो की ढाणी गादोली विद्यालय में पौधारोपण, सरपंच ने भेंट किया वाटर कूलर
रेबारियो की ढाणी गादोली स्थित राजकीय विद्यालय में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण हुआ। सरपंच गणपत नाथ चौहान ने वाटर कूलर भेंट कर विद्यार्थियों को नई सौगात दी।

आज दिनांक को हरियालो राजस्थान अभियान के तहत "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रेबारियो की ढाणी, गादोली में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गाडौली के सरपंच गणपत नाथ चौहान मुख्य अतिथि रहे, जबकि पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी तरुण प्रभा शर्मा ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम में मूलचंद रबारी समाजसेवी तथा उपसरपंच लोभचंद रेबारी अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अभियान के दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया तथा इस वर्ष 250 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को एक-एक पौधे की सुरक्षा करने की शपथ दिलाई गई। उपस्थित सभी अतिथियों एवं ग्रामवासियों ने भी पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक लालू राम रबारी द्वारा कृष्ण भोग का आयोजन किया गया। वहीं सरपंच गणपत नाथ चौहान ने विद्यालय को वाटर कूलर भेंट कर विद्यार्थियों के लिए पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की।
विद्यालय के संस्था प्रधान मांगीलाल गुर्जर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के रामावतार रेगर, ओमप्रकाश पालीवाल, हेमंत आमेटा, पल्लवी राका, तेजपाल आवला तथा दीपक आमेटा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्रामवासी बाबर जी रेबारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सरपंच गणपत नाथ चौहान तथा तरुण प्रभा शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। पौधारोपण अभियान के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी उपस्थितजनों को पौधों की सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)
नाम: भूपेश प्रजापत
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)
परिचय
भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।
