खेरवाड़ा। हर हाथ कलम अभियान के अंतर्गत उपखंड झाड़ोल के आठ राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों को उत्तरपुस्तिकाएं, पेंसिल, रबड़, शार्पनर, बैग सहित विभिन्न शैक्षिक सामग्री भेंट की गई। यह सामग्री भामाशाह प्रेरक एवं हर हाथ कलम अभियान के संयोजक शिक्षक नरेश लोहार की प्रेरणा से जैन सोशल ग्रुप उदयपुर द्वारा वितरित की गई।

इस अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दमाणा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोदावाड़ा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बोडी मंगरी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय घाटाफला, राजकीय प्राथमिक विद्यालय जेतिवाडा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुरावली खुर्द, राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोटाना तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय सांखला के विद्यार्थियों को शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस पहल से विद्यार्थियों को अध्ययन कार्य में सुविधा मिलेगी।

ज्ञातव्य है कि अध्यापक नरेश लोहार क्षेत्र की सैकड़ों विद्यालयों में भामाशाहों के सहयोग से लगातार शैक्षिक एवं सहशैक्षिक सामग्री पहुंचाकर जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता कर रहे हैं। इस कार्य के लिए उन्हें शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा लगातार चार बार भामाशाह प्रेरक शिक्षक के रूप में सम्मानित किया जा चुका है।

वितरण कार्यक्रम में सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं अध्यापक उपस्थित रहे। इनमें अशोक जोशी, शंकर लाल वडेरा, अनिल सेन, कोविद जोशी, निकेश जैन, नीतू जैन, हरिराम वडेरा, बसंत जोशी, लोकेश पुरबिया, दिलीप जोशी, प्रेम शंकर कटारा, रेखा वडेरा, ललित मेघवाल, रेखा लोहार, हीर सिंह राजपूत, मुकेश मेघवाल और जिनिशा पुरबिया सहित सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं तथा कुक कम हेल्पर भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पीईईओ अशोक जोशी एवं समस्त विद्यालय परिवारों ने भामाशाह जैन सोशल ग्रुप मेवाड़ के हेमंत गोखरू तथा प्रेरक अध्यापक नरेश लोहार का इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही हर हाथ कलम अभियान की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story