हर हाथ कलम अभियान: भामाशाहों ने झाड़ोल उपखंड के 20 विद्यालयों में विद्यार्थियों को बांटी शैक्षिक सामग्री
झाड़ोल उपखंड के 20 विद्यालयों में हर हाथ कलम अभियान के तहत भामाशाहों ने विद्यार्थियों को उत्तरपुस्तिकाएं, बैग व शैक्षिक सामग्री भेंट कर शिक्षा को नई मजबूती दी।

तस्वीर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सैलाना के प्रांगण में खड़े छात्र-छात्राएं हाथ में उत्तरपुस्तिकाएं थामे नजर आ रहे हैं, जिनके पीछे शिक्षक और ग्रामीण उपस्थित हैं।
हर हाथ कलम अभियान के अंतर्गत झाड़ोल उपखंड के 20 विद्यालयों में भामाशाहों के सहयोग से विद्यार्थियों को उत्तरपुस्तिकाएं, स्टेशनरी, दरियां, स्कूल बैग सहित विभिन्न शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं को अध्ययन के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना रहा।
उपखंड झाड़ोल की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बदराना, स्वामी विवेकानंद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोगला, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोगला, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सैलाना, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हरनियाखेड़ा, राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय बदराना, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अमरपुरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय लूरोकी गवाड़ी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बडलाफला, राजकीय प्राथमिक विद्यालय खाखरा खेड़ा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नाल का मुंडा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय महादेव जी का काड़, राजकीय प्राथमिक विद्यालय ओवरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गणेशपुरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय आवरडा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय राजपुरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोडवाफला तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय छातरडी में भामाशाह प्रेरक शिक्षक नरेश लोहार की प्रेरणा से जैन सोशल ग्रुप उदयपुर द्वारा समस्त कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं को उत्तरपुस्तिकाएं, पेंसिल, रबड़, शार्पनर, बैग सहित अन्य शैक्षिक सामग्री भेंट की गई।
इसी अभियान के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोपिर में भामाशाह बसंत मेहता के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए दरियां उपलब्ध कराई गईं, जबकि मनोज कोठारी के सहयोग से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चांगला के विद्यार्थियों को स्कूल बैग भेंट किए गए। इन सामग्रियों के वितरण से विद्यार्थियों को अध्ययन में सुविधा मिल सकेगी।
ज्ञातव्य है कि अध्यापक नरेश लोहार क्षेत्र की सैकड़ों विद्यालयों में भामाशाहों के सहयोग से लगातार शैक्षिक एवं सहशैक्षिक सहायता पहुंचाकर जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद कर रहे हैं। इसी कार्य के लिए उन्हें शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा लगातार चार बार भामाशाह प्रेरक शिक्षक के रूप में सम्मानित किया जा चुका है।
वितरण कार्यक्रम में समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं अध्यापक उपस्थित रहे। इनमें नाज़िया शेख, प्रभु लाल मेघवाल, रमेश कौड़िया, बंशीलाल व्यास, राजकुमार नागदा, शेर सिंह राणावत, पुष्पा वैष्णव, मोहन लोलावत, शारदा खराड़ी, माधव डुंगरी, ज्योति नंगावत, अरविंद सिंह झाला, किरण मेघवाल, नरेश कोड़ियां, साहिल जैन, हिना दर्जी, रमेश कुलम्बी, रिंकू माली, सुरेश मेघवाल, प्रवीण कुंवर झाला तथा प्रकाश भट्ट सहित समस्त विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं कुक कम हेल्पर मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में स्थानीय पीईईओ नाज़िया शेख ने भामाशाह जैन सोशल ग्रुप से आए हेमंत गोखरू, बसंत मेहता, मनोज कोठारी, पायल कोठारी तथा प्रेरक अध्यापक नरेश लोहार का इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने हर हाथ कलम अभियान की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
