स्वामी विवेकानंद गवर्नमेंट मॉडल स्कूल, खेरवाड़ा में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ‘गुरु वंदन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गुरु के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और भारतीय संस्कृति के संस्कारों का विकास करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित भाषण, कविता पाठ और नाटक प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों का तिलक कर उपरणा ओढ़ाकर उनका सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम का मार्गदर्शन ललित मीणा एवं खुशबू डेंडोर ने किया, जबकि संचालन कक्षा 10 की छात्राओं सनाया, नेहा और अविका ने किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य दिनेश रावल ने कहा कि गुरु का स्थान जीवन में सर्वोच्च है और शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण में भी गुरु की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों का सम्मान करने तथा अनुशासित जीवन अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान राजेश प्रजापत ने छात्र-छात्राओं को महिला सम्मान एवं सुरक्षा की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर तनुश्री मीणा, पंकज सालवी, विजय गुर्जर, रमेश चंद्र लोहार, आशीष मीणा, जयंतीलाल पटेल, भक्तबीर सिंह राठौड़, सिराज शेख, बंशीलाल मीणा, कल्पेश रावल, शंकु रोत सहित विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण श्रद्धा, अनुशासन और उत्साह से सराबोर रहा।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story