आज दिनांक 29-01-2026 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय- गोदाणा में 'गुरु गौरव उत्सव' का शानदार आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम वीरेंद्र सिंह भाटी (प्रबंधक, मेवाड़ विश्वविद्यालय, गंगरार, चित्तौड़गढ़) व शिव सिंह चौधरी (करियर क्लाइंब मैनेजमेंट सर्विसेज, उदयपुर) के गरिमामयी सानिध्य में संपन्न हुआ।

शिक्षा जगत की प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम में तहसील स्तर पर शिक्षा जगत में अपने अमूल योगदान देने वाले 31 कार्मिकों का सम्मान किया गया। इसमें प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक एवं अध्यापकों को निम्नलिखित सामग्री भेंट की गई:

  • प्रशंसा-पत्र
  • मोमेंटो
  • बैग
  • अभिनंदन-पत्र

इसके पश्चात संस्था प्रधान श्री यशवंत कुमार मीणा ने सभी अतिथियों का पगड़ी व उपारना द्वारा स्वागत किया एवं शब्द सुमन के साथ अभिनंदन किया।

अतिथियों का उद्बोधन एवं मार्गदर्शन

मेवाड़ विश्वविद्यालय गंगरार चित्तौड़गढ़ के प्रबंधन ने छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए अपने विचार रखे। उन्होंने कहा— "बड़ों के प्रति सजग रहकर आगे बढ़कर अध्ययन करना व उच्च योग्यता प्राप्त कर अपने जीवन के लक्ष्यों को पूरा करें।" साथ ही, उन्होंने गरीब छात्रों की सहायता करने का आश्वासन दिया।

इसी क्रम में करियर क्लाइंब मैनेजमेंट सर्विसेज के निदेशक ने भी अपने विचार रखकर छात्रों को ध्यान में रखते हुए करियर संबंधी महत्वपूर्ण बातें बताईं।

सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं आभार

कार्यक्रम में श्रीमती रेखा मेहता (प्रधानाचार्य) ने गुरु गौरव उत्सव के बारे में विस्तृत जानकारी दी और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

तहसील स्तर पर शिक्षा जगत में अपने अमूल योगदान देने वाले 31 कार्मिकों जिसमें प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक, एवं अध्यापकों को प्रशंसा-पत्र, मोमेंटो, बैग, अभिनंदन-पत्र आदि भेंट कर सम्मान किया गया।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

इस गौरवमयी अवसर पर निम्नलिखित शिक्षाविद् और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे:

  • सुधीर जोशी (प्रधानाचार्य- झाडोल)
  • नाजिया शेख (प्रधानाचार्य- बदराणा)
  • रजनीश तलेतिया (प्रधानाचार्य- ओडा)
  • भावना गुर्जर (प्रधानाचार्य- बागपुरा)
  • पदम प्रकाश जैन (उप प्रधानाचार्य- झाडोल)
  • चेतन प्रकाश जोशी (उप प्रधानाचार्य- बदराणा)
  • शेर सिंह राणावत (राष्ट्रीय शिक्षक संघ उपशाखा- झाडोल)

श्री राणावत ने गुरु गौरव उत्सव के कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री रामचंद्र पडिया (अध्यापक) ने किया।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story