चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया 4 जुलाई, शनिवार को कानोड़ प्रवास पर रहेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह राव ने बताया कि राज्यपाल कटारिया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सबसे पहले नाल ग्राम स्थित देवास परियोजना बाँध संख्या-3 का अवलोकन करेंगे। इसके बाद वह शाम 4 बजे कानोड़ पहुंचेंगे।

कानोड़ प्रवास के दौरान राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया सामाजिक कार्यकर्ता, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला संगठन मंत्री, पूर्णकालिक कार्यकर्ता एवं बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक रहे दिनेश जोशी की सुपुत्री चित्रा तथा विद्या निकेतन संस्थान के संरक्षक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके ब्रह्मदत्त व्यास की पौत्री प्रेरणा के विवाह समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर राज्यपाल नवदंपति को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विवाह समारोह में सहभागिता के बाद राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया उदयपुर लौटेंगे, जहां वह रात्रि विश्राम करेंगे। राज्यपाल का यह प्रवास क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें देवास परियोजना के अवलोकन के साथ सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति भी शामिल रहेगी।

Bharat Jaroli, Udaipur

Bharat Jaroli, Udaipur

नाम: भरत कुमार जारोली

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: कानोड़ (तहसील: कानोड़, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट : स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भरत कुमार जारोली राजस्थान के उदयपुर जिले के अंतर्गत आने वाले कानोड़ तहसील और उसके आसपास के क्षेत्रों के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वह अपने क्षेत्र में पुलिस थाना, अस्पताल, स्थानीय प्रशासन, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों सहित सभी विषयों पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

भरत कुमार जारोली को पत्रकारिता के क्षेत्र में 35 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। वह साल 1982 से लगातार 'प्रातः काल' दैनिक समाचार पत्र के साथ जुड़े हुए हैं। इससे पूर्व वह 'राजस्थान पत्रिका' (उदयपुर) से जुड़े हुए थे, जहाँ उन्होंने 35 वर्षों तक नियमित रूप से काम किया।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की है।

Next Story