आज डबोक एयरपोर्ट पर पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक, लाखों कार्यकर्ताओं के पथप्रदर्शक परम आदरणीय गुलाब चंद जी कटारिया का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मावली विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्वागत समारोह में शामिल हुए प्रमुख प्रतिनिधि

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के डबोक आगमन पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, पूर्व विधायक दलीचंद डांगी, विधायक प्रत्याशी गोपाल पालीवाल और पूर्व चेयरमैन राजेश चपलोत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

मावली विधानसभा के कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता कुलदीप सिंह चूंडावत, डबोक मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह राव, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष महेंद्र बोकाड़िया, पूर्व पंचायत समिति सदस्य महेश पुजारी, पूर्व सरपंच जगदीश विजयवर्गीय और पूर्व वार्ड पंच सुंदर चौधरी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस भव्य स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था और बड़ी संख्या में मावली विधानसभा के क्षेत्रवासी और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर धर्मेश लोढा, पूर्व नगर अध्यक्ष राकेश जैन, प्रह्लाद प्रजापत, कैलाश चौधरी बडियार, निर्मल कुमार लोढा, राहुल कुमठ, नवीन दुग्गड़, ध्रुव खटवड़, मिथिल सिसोदिया, शैलेश बडालमिया, मिठुदास वैष्णव और बलवंत डांगी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

नाम: भूपेश प्रजापत

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)

परिचय 

भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।

Next Story