GST Rules Update: जीएसटी परिषद के फैसलों का खेरवाड़ा व्यापार संघ ने किया स्वागत
जीएसटी परिषद द्वारा छोटे कारोबारियों, निर्यातकों और ई-कॉमर्स विक्रेताओं को दी गई राहत पर खेरवाड़ा संयुक्त व्यापार महासंघ ने केंद्र का आभार जताया।

खेरवाड़ा। जीएसटी परिषद की बैठक में छोटे कारोबारियों को राहत देने के लिए लिए गए फैसलों का खेरवाड़ा के संयुक्त व्यापार महासंघ संस्थान ने स्वागत किया है। महासंघ ने इन फैसलों के लिए केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
संयुक्त व्यापार महासंघ संस्थान के प्रचार-प्रसार मंत्री धरणेन्द्र जैन ने बताया कि महासंघ अध्यक्ष अमित कलाल, संरक्षक पारस जैन, महामंत्री नरेंद्र पंचोली और वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने जीएसटी परिषद के फैसलों को छोटे कारोबारियों, निर्यातकों, ई-कॉमर्स विक्रेताओं और करदाताओं के लिए राहतकारी बताया।
महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जीएसटी परिषद ने कारोबारियों और आम लोगों को राहत देने के उद्देश्य से जीएसटी कानून में कई बड़े बदलावों को मंजूरी दी है। इनमें जीएसटी अधिकारियों की किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करने की शक्ति खत्म करना, जुर्माने की राशि घटाना, टैक्स रिफंड की प्रक्रिया तेज करना, इनपुट टैक्स क्रेडिट का दायरा बढ़ाना, छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं के लिए पंजीकरण आसान बनाना और कारोबारियों के लिए अनुपालन की प्रक्रिया सरल करना जैसे अहम फैसले शामिल हैं।
व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इन फैसलों से छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत मिलेगी और उनके लिए जीएसटी संबंधी प्रक्रियाएं आसान होंगी। परिषद के फैसले के अनुसार, 5 करोड़ रुपए तक का कारोबार करने वाले और केवल उपभोक्ताओं को ही सामान एवं सेवाओं की बिक्री करने वाले कारोबारियों को साल में सिर्फ एक बार जीएसटी रिटर्न भरना होगा।
महासंघ ने जीएसटी व्यवस्था में किए गए इन बदलावों का स्वागत करते हुए कहा कि छोटे व्यापारियों को राहत देने वाले ये फैसले कारोबारियों के लिए अनुपालन प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
