वर्षा ऋतु में व्यापक पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता अभियानों को प्रभावी रूप से संचालित करने के उद्देश्य से ग्रीन पीपल सोसायटी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों, ग्राम पंचायतों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से बड़े स्तर पर हरित अभियान चलाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।

बैठक में 'हरियालो राजस्थान' अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को आवंटित लक्ष्य के अनुसार पौधारोपण के लिए अग्रिम मृदा कार्य समय पर पूर्ण कराने तथा पंचायत समिति बड़गांव क्षेत्र के विद्यालयों का चयन करने का निर्णय लिया गया।

राहुल भटनागर ने बताया कि पिपलांत्री ग्राम में कार्बन क्रेडिट का सफल प्रोजेक्ट ग्रीन पीपल सोसायटी द्वारा पूर्ण किया जा चुका है। इसी अनुभव के आधार पर भविष्य में भी कार्बन क्रेडिट और जलवायु संरक्षण से जुड़े नवाचारों को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया।

बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बर्ड फेस्टिवल का आयोजन उदयपुर और जयपुर के साथ-साथ पहली बार माउंट आबू में भी किया जाएगा। इसके लिए अलग कार्यकारिणी गठित कर तैयारियां प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।

सोसायटी के वार्षिक कार्य कैलेंडर को अंतिम रूप देते हुए वर्षभर आयोजित किए जाने वाले महत्वपूर्ण पर्यावरणीय दिवसों और अभियानों पर विस्तृत चर्चा हुई। इनमें जन चेतना अभियान, पर्यावरण सुधार कार्यक्रम, वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे, बर्ड फेयर, पैडल टू जंगल सहित विभिन्न गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन की रणनीति तैयार की गई।

बैठक में ग्रीन पीपल सोसायटी और टेरा ब्लू क्लाइमेट टेक्नोलॉजी के मध्य कार्बन क्रेडिट आधारित एमओयू की प्रगति की समीक्षा भी की गई। साथ ही बायोचार के माध्यम से ग्रामीणों के लिए आय सृजन की संभावनाओं पर भविष्य में कार्य करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में एस. एन. दवे, डॉ. सतीश शर्मा, सुहेल मजबूर, डॉ. ललित जोशी, प्रताप सिंह चुंडावत, यासीन मोहम्मद पठान, इस्माइल अली दुर्गा, गौरव द्विवेदी, शैली सिंह एवं जगमाल खंगारोत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में लिए गए निर्णय वर्षा ऋतु के दौरान पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण, कार्बन क्रेडिट, जलवायु संरक्षण और ग्रामीण आजीविका से जुड़े अभियानों को नई दिशा देने के साथ ही प्रदेश में हरित विकास की पहल को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story