श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में हुई भव्य प्रतिमा पुर्नस्थापना, सात दिवसीय भागवत कथा का महापूर्णाहुति के साथ समापन
बड़गांव गांव में नवनिर्मित लक्ष्मीनारायण मंदिर में भगवान लक्ष्मीनारायण की भव्य प्रतिमा पुर्नस्थापना संपन्न, सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा का महापूर्णाहुति एवं सम्मान समारोह के साथ समापन, गांववासियों में धार्मिक उत्साह और आस्था का संचार।

उदयपुर (वि.)। बड़गांव गांव में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग और श्रद्धा के बीच नवनिर्मित लक्ष्मीनारायण मंदिर में प्रभु लक्ष्मीनारायण की प्रतिमा की पुर्नस्थापना अत्यंत भव्यता और धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुई। शुभ मुहूर्त में पूर्णाहुति के दौरान नवीन गर्भगृह में भगवान का अभिषेक और प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न हुआ, जिसमें गांव के प्रबुद्धजन और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उपस्थित रही।
आयोजन समिति के सदस्य केशवलाल व्यास ने बताया कि इस अवसर पर विशेष यजमान मांगीलाल प्रजापत रहे, जबकि हवन जोड़े में मोहनलाल शर्मा, किशनसिंह परमार, सोहनलाल जोशी और भुवनेश व्यास ने आहुतियां दी। प्रथम श्रृंगार के लाभार्थी यशवंत त्रिवेदी, प्रथम दर्शन के लाभार्थी बंशीलाल व्यास और प्रथम भोग के लाभार्थी श्रीमती सीमा व्यास रहे। महाआरती के लाभार्थी के रूप में श्री नरेन्द्र पाल सिंह चौहान का नाम रहा। गर्भगृह में भगवान के बिराजने के बाद झूला यंत्र नारायण लाल व्यास के नाम रहा।
समारोह के समापन अवसर पर कथा वाचक श्री पुष्कर दास जी महाराज के सानिध्य में सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा का महापूर्णाहुति एवं सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। घनश्याम त्रिवेदी ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन ने न केवल स्थानीय जनमानस में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया, बल्कि मंदिर के पुनर्निर्माण और समुदाय की सहभागिता की ऐतिहासिक मिसाल प्रस्तुत की।
इस आयोजन ने बड़गांव और आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिससे स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था की नई लहर देखी गई।
- लक्ष्मीनारायण मंदिरलक्ष्मीनारायण प्रतिमा पुर्नस्थापनाबड़गांवउदयपुर धार्मिक आयोजनभागवत कथापुष्कर दास जी महाराजपूर्णाहुति समारोहग्रामीण धार्मिक उत्सवगर्भगृह स्थापनानवनिर्मित मंदिरभारत धार्मिक परंपराShri Laxminarayan TempleLaxminarayan Murti ReinstallationBadgaon UdaipurBhagwat KathaPushkar Das Ji MaharajGrand YagnaTemple ReopeningHindu Religious FestivalSpiritual CelebrationVillage Community Event

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
