कानोड़। नगर के आमलिया बाग रूण में शुक्रवार को तीन दिवसीय श्री अजमीढ़ कप 2025 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. लक्ष्य राज सिंह मेवाड़ मौजूद रहे।

डा. मेवाड़ ने नगर प्रवेश से पूर्व कोर्ट चौराहा पर स्थित महाराणा प्रताप स्मारक पर पहुंचकर प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की, उन्हें नमन कर नगरवासियों को वीरता और साहस की प्रेरणा दी। इसके पश्चात नगर वासियों और कानोड़ के बोहरा समाज ने डा. मेवाड़ का भव्य स्वागत किया।

उद्घाटन रैली के दौरान डा. मेवाड़ को खुली जीप में सवार कर जंबू चौक, मंसूरी मोहल्ला होते हुए श्री सोनेरी माता मंदिर ले जाया गया। इस दौरान रैली में डी जे और बैण्ड बाजों की मधुर ध्वनि के साथ पुष्प वर्षा की गई। मंदिर में स्वर्णकार समाज कानोड़ के अध्यक्ष गुलाब मरेण्डिया और कार्यकारिणी सदस्य, साथ ही अन्य समाजजन उपस्थित थे और उन्होंने डा. मेवाड़ का गर्मजोशी से स्वागत किया।

मंदिर परिसर में डा. लक्ष्य राज सिंह मेवाड़ ने श्री अजमीढ़ कप 2025 क्रिकेट प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया। इस आयोजन से न केवल खेलों के प्रति युवाओं में उत्साह बढ़ेगा, बल्कि नगर में खेल और सामाजिक गतिविधियों के महत्व को भी बढ़ावा मिलेगा। तीन दिवसीय इस क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना बताया गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story