बेंगू में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए धरणीधर डायग्नोस्टिक लैब का भव्य उद्घाटन
बेंगू में विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने धरणीधर डायग्नोस्टिक लैब का उद्घाटन किया, जहां उच्च तकनीक से सीबीसी, शुगर, लिवर, थायराइड, किडनी और अन्य जांचें की जाएंगी। पहली बार क्षेत्र में ऐसी हाई-क्लास मशीनें उपलब्ध, मरीजों को सटीक रिपोर्ट और रियायती दरों पर सेवाएं।

बेंगू (प्रात:काल संवाददाता)। क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने धरणीधर डायग्नोस्टिक लैब का भव्य उद्घाटन कर फीता काटा। यह लैब अत्याधुनिक उपकरणों से लैस है, जो क्षेत्र में स्वास्थ्य जांच के स्तर को नए आयाम तक ले जाने का दावा करती है।
उद्घाटन के अवसर पर लैब संचालक राजुलेन्द्र सुराणा ने बताया कि सीबीसी, शुगर, लिवर, थायराइड, किडनी, विटामिन, कोलेस्ट्रॉल, इलेक्ट्रोलाइट्स, एलर्जी और खून-पेशाब से संबंधित सभी जटिल जांचें उच्च तकनीक से की जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि बेगू क्षेत्र में पहली बार इस तरह की हाई-क्लास मशीनें मरीजों के लिए उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें अधिक सटीक और विश्वसनीय रिपोर्ट प्राप्त होंगी।
लैब में अन्य लैब की तुलना में जांचों की दरें भी रियायती रखी गई हैं, जिससे रोगियों को आर्थिक रूप से भी सीधा लाभ मिलेगा। उद्घाटन समारोह में भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन गोपाल धाकड़, सेक्टर प्रधान शंभूलाल धाकड़, जिला महामंत्री कैलाश मंत्री, पूजा सोनी, तेजमल बोहरा, सीपी जोशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
डॉ. धाकड़ ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त बनाना प्राथमिकता है और इस प्रकार की पहल ग्रामीण एवं शहरी दोनों वर्ग के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और विश्वसनीय बनाने में सहायक होगी। इस नई डायग्नोस्टिक लैब से न केवल स्वास्थ्य जांच की गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि मरीजों के समय और खर्च की बचत भी सुनिश्चित होगी।
- बेंगू में डायग्नोस्टिक लैब उद्घाटनDharanidhar Diagnostic Lab inauguration Beguबेंगू में आधुनिक स्वास्थ्य जांच सुविधाएंAdvanced health diagnostic services in Beguधरणीधर लैब में सीबीसी और शुगर जांचCBC and sugar tests in Dharanidhar Labथायराइड और किडनी जांच बेंगूThyroid and kidney tests Beguविधायक डॉ. सुरेश धाकड़ द्वारा लैब उद्घाटनLab inaugurated by MLA Dr. Suresh Dhakadबेंगू में हाई-क्लास मेडिकल मशीनेंHigh-tech medical machines in Beguरियायती दरों पर स्वास्थ्य जांचAffordable diagnostic tests in Beguराजुलेन्द्र सुराणा द्वारा लैब संचालनLab operated by Rajulendra Suranaबेंगू में इलेक्ट्रोलाइट्स और विटामिन जांचElectrolytes and vitamin tests Begu

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
