उदयपुर। मेवाड़ की शौर्य-गाथाओं और राजपरंपरा की गरिमा को सजीव करती हुई एक अविस्मरणीय संध्या बुधवार को सिटी पैलेस स्थित समोर बाग में साकार हुई, जब हिंदूवा सूरज, एकलिंग दीवान महाराणा श्रीजी हजूर विश्वराज सिंह मेवाड़ की राजगद्दी की प्रथम वर्षगांठ बड़े ही भव्य और गरिमामय माहौल में मनाई गई। संध्या लगभग छह बजे समारोह की शुरूआत होते ही पूरा परिसर राजसी रोशनी से आलोकित हो उठा और मेवाड़ी परंपरा की ध्वनियाँ वातावरण में अनुपम दिव्यता घोलने लगीं।

कार्यक्रम में उदयपुर देहात कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, मिराज ग्रुप के प्रबंध निदेशक मदन पालीवाल समेत कई प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता को और ऊँचाई दी। सभी अतिथियों ने महाराणा साहब का आतिथ्य स्वीकार करते हुए राजसी परंपरा के अनुसार नजराना अर्पित किया और प्रथम राजतिलक वर्षपूर्ति पर हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

यह अवसर न केवल महाराणा विश्वराज सिंह मेवाड़ की एक वर्ष की राजकीय परंपराओं के निर्वहन का प्रतीक रहा, बल्कि मेवाड़ के गौरव, संस्कृति और ऐतिहासिक गर्व की पुनर्स्मृति भी बना। समारोह के अंत में वातावरण मेवाड़ी शान, आस्था और परंपरा के प्रति गहरी श्रद्धा से सराबोर हो उठा, जिसने इस ऐतिहासिक दिन को मेवाड़ के स्वर्णिम अध्यायों में अमिट रूप से दर्ज कर दिया।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story