नेलेश्वर बालाजी मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव, हजारों भक्तों ने किया दर्शन व आरती
उदयपुर के नेला तालाब पाल सेक्टर 14 स्थित नेलेश्वर बालाजी मंदिर में द्वितीय अन्नकूट महोत्सव भव्य रूप से मनाया गया। वैदिक हवन, संगीत मय सुंदरकांड, हनुमान चालीसा पाठ और महाआरती के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति और आस्था का उत्सव मनाया।

उदयपुर (वि.)। नेला तालाब पाल सेक्टर 14 स्थित नेलेश्वर बालाजी मंदिर में रविवार को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। यह मंदिर परिसर का द्वितीय अन्नकूट महोत्सव था, जिसकी शुरुआत दोपहर 1 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन एवं पूजन के साथ हुई। पूरा वातावरण भक्ति रस से सराबोर रहा, जब मंदिर प्रांगण में हजारों श्रद्धालु एकत्रित होकर भगवान बालाजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते नजर आए।
नेलेश्वर बालाजी विकास समिति के संस्थापक अध्यक्ष मदन सिंह बाबरवाल ने बताया कि दोपहर के पश्चात 4 बजे से सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ हुआ, जिसे संगीत मय प्रस्तुति के रूप में किया गया। इस अवसर पर समिति उपाध्यक्ष लाल सिंह, महामंत्री मदन सालवी, श्यामा चरण शर्मा, विजय राज सिंह शक्तावत एवं कोषाध्यक्ष राजकुमार पांड्या की देखरेख में पूरे आयोजन का संचालन हुआ।
भक्तिमय माहौल में हनुमान चालीसा का पाठ गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति में लीन हो गए। सायंकाल 6.30 बजे मंदिर प्रांगण में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें दीपों की लौ और घंटानाद से वातावरण और भी पवित्र हो उठा। आरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में अरुण भटनागर, अजय लीजंरा, जय नारायण चौबिया, सुनील दत्त शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। नेलेश्वर बालाजी मंदिर का यह अन्नकूट महोत्सव भक्तों की आस्था और एकता का प्रतीक बनकर यादगार बन गया, जिसमें सनातन धर्म के अनुयायियों ने एक स्वर में भक्ति और प्रेम का संदेश प्रसारित किया।
- नेलेश्वर बालाजी मंदिरअन्नकूट महोत्सव उदयपुरनेला तालाब पालसुंदरकांड पाठ उदयपुरहनुमान चालीसा पाठबालाजी आरती उदयपुरमदन सिंह बाबरवालसनातन धर्म आयोजनउदयपुर धार्मिक कार्यक्रमनेलेश्वर बालाजी विकास समितिमहाआरती कार्यक्रमभव्य अन्नकूट उत्सवनेलेश्वर मंदिर कार्यक्रमUdaipur Annakoot FestivalNaleshwar Balaji Temple Udaipur

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
