ग्रामीण सेवा शिविर 2026: बरौठी ब्राह्मण में वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत
राजस्थान के उदयपुर जिले की ग्राम पंचायत बरौठी ब्राह्मण में आयोजित शिविर में अधिकारियों ने दस्तावेजों का मौके पर सत्यापन कर ऑनलाइन स्वीकृति जारी की।

तस्वीर में ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के दौरान प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी ग्राम पंचायत बरौठी ब्राह्मण में महिला लाभार्थी बसु देवी को वृद्धावस्था पेंशन का स्वीकृति पत्र सौंपते हुए नजर आ रहे हैं।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत बरौठी ब्राह्मण में आयोजित शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण कर पात्र लाभार्थियों को राहत प्रदान की गई। शिविर के दौरान वृद्धावस्था पेंशन की स्वीकृति मिलने पर बसु देवी के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
शिविर में ग्राम पंचायत बरौठी ब्राह्मण निवासी बसु देवी पत्नी धन सिंह ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। शिविर प्रभारी के निर्देशन में पंचायती राज विभाग एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने नियमानुसार दस्तावेजों का सत्यापन किया। सत्यापन के उपरांत सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत बसु देवी की वृद्धावस्था पेंशन की ऑनलाइन स्वीकृति जारी कर दी गई।
पेंशन स्वीकृत होने पर बसु देवी ने राज्य सरकार एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से उन्हें समय पर योजना का लाभ मिला, जिससे उनकी लंबे समय से लंबित समस्या का समाधान हो गया।
ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के दौरान पात्र लाभार्थी को वृद्धावस्था पेंशन की मौके पर ऑनलाइन स्वीकृति मिलने से जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आमजन को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने की पहल को मजबूती मिली।
फोटो: पेंशन प्रमाण पत्र प्राप्त करती लाभार्थी बसु देवी।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
