राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर 2026 – हर सेवा आपके द्वार अभियान के तहत ग्राम पंचायत जवास में आयोजित शिविर में उपखंड अधिकारी (एसडीएम) शिवन्या गुप्ता के निर्देशन में आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर में वर्षों से बंद सामाजिक सुरक्षा पेंशन को पुनः प्रारंभ कराने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को आवासीय पट्टों का वितरण किया गया।

शिविर के दौरान समाज कल्याण विभाग के सहयोग से अमरी देवी की एक वर्ष से बंद, मंशाराम की तीन वर्ष से बंद तथा फरीद की छह माह से बंद सामाजिक सुरक्षा पेंशन का सत्यापन कर मौके पर ही पुनः शुरू कराया गया। पेंशन शुरू होने से लाभार्थियों ने राहत महसूस करते हुए राज्य सरकार एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

इसी क्रम में वर्षों से आवासीय पट्टों की प्रतीक्षा कर रहे पात्र परिवारों को भी राहत मिली। शिविर में कुल 26 आवासीय पट्टों का मौके पर ही वितरण किया गया। पट्टे प्राप्त करने के बाद लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।

शिविर में विकास अधिकारी मदनलाल लोहार, सहायक विकास अधिकारी रमीला भनात, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी नारायणलाल, प्रशासक रमेश चंद्र मीणा सहित स्थानीय पंचायत प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई कर उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है, ताकि आमजन को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। ग्रामीण सेवा शिविर इसी दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रहे हैं।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story