बावलवाडा विद्यालय में छात्र संसद का गठन, निर्वाचित प्रतिनिधियों ने शपथ लेकर संभाली जिम्मेदारी
खेरवाड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बावलवाडा में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत छात्र संसद का गठन किया गया। चुनाव के बाद निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों ने शपथ ली और विद्यालय के शैक्षिक, सांस्कृतिक, खेलकूद, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी जिम्मेदारियां निभाने का संकल्प लिया।

तस्वीर में खेरवाड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बावलवाडा के प्रांगण में खड़े शिक्षकगण और छात्र संसद के नवगठित प्रतिनिधि नजर आ रहे हैं।
खेरवाड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बावलवाडा में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत छात्र संसद का गठन किया गया। प्रधानाचार्य राकेश कुमार जैन के निर्देशन में प्राध्यापक जगदीश चंद्र डामोर एवं वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक चंदूलाल पटेल ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई, जिसके बाद विभिन्न पदों के लिए छात्र प्रतिनिधियों का निर्वाचन किया गया।
चुनाव प्रक्रिया में विक्रम सिंह चौहान को अध्यक्ष, आशा कुमारी डामोर को उपाध्यक्ष, ईशानी सालवी को महामंत्री, लक्षिता लोहार को सचिव, तनीषा सेन एवं मानवी जैन को साहित्य एवं सांस्कृतिक मंत्री, आदित्य सालवी एवं हार्दिक कलाल को पर्यावरण मंत्री, मीत लोहार को खेल मंत्री, रेनी लोहार को पुस्तकालय एवं वाचनालय मंत्री, कृष्ण कुमार बरंडा को अनुशासन मंत्री तथा हर्ष डामोर को स्वास्थ्य मंत्री चुना गया।
निर्वाचन के बाद प्रधानाचार्य राकेश कुमार जैन ने सभी निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छात्र संसद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व, सहयोग तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने छात्र प्रतिनिधियों से विद्यालय की शैक्षिक, सांस्कृतिक, खेलकूद, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में नवगठित छात्र संसद के पदाधिकारियों ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने तथा विद्यालय के सर्वांगीण विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
