खेरवाड़ा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुंदरा में विद्यालय भामाशाह विकास समिति की बैठक प्रधानाचार्य कमला शंकर दरंगा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से फूलशंकर डामोर को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

समिति की नई कार्यकारिणी में मान सिंह डामोर को उपाध्यक्ष, हाजाराम डामोर को महासचिव, पूर्व सरपंच शंभूलाल मीणा को संरक्षक, अशोक कुमार त्रिवेदी को कोषाध्यक्ष, उपसरपंच शशिकांत त्रिवेदी को सहायक कोषाध्यक्ष तथा राजेंद्र कुमार मीणा को सहायक सचिव मनोनीत किया गया। वहीं यशवंत व्यास को मार्गदर्शक बनाया गया।

इसके अलावा वाला राम मीणा, गणेश लाल ननमा, सुरेंद्र कुमार डामोर, अधिवक्ता हरीश मीणा एवं आनंद ननमा को समिति सदस्य मनोनीत किया गया।

बैठक में विद्यालय परिसर में प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों के खुले में बैठने से बारिश एवं धूप के समय होने वाली परेशानी पर भी चर्चा हुई। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रार्थना सभा स्थल पर डोम निर्माण का प्रस्ताव लिया गया।

डोम निर्माण के लिए भामाशाहों से सहयोग राशि एकत्रित करने तथा सहयोग करने वाले भामाशाहों का सम्मान करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में गठित नई कार्यकारिणी से विद्यालय विकास से जुड़े कार्यों को गति देने और विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्रस्तावित डोम निर्माण को आगे बढ़ाने पर जोर रहा।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story