ग्राम पंचायत सुल्तानजी का खेरवाड़ा के अंतर्गत स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, चतरपुरा का भवन अत्यंत जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। विद्यालय की छत से लगातार प्लास्टर झड़ रहा है और कई स्थानों पर सरिया भी दिखाई देने लगी है, जिससे विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।

ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय भवन की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। उनका कहना है कि यदि समय रहते भवन की मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं कराया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसे देखते हुए उन्होंने संबंधित विभाग और प्रशासन से विद्यालय भवन का शीघ्र निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

ग्रामीणों ने कहा कि बच्चों को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उनका कहना है कि विद्यालय भवन की मरम्मत अथवा नए भवन का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रह सके और किसी भी संभावित दुर्घटना से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story