वर्बो लैब्स के ‘प्रोजेक्ट रूट्स’ के तहत बुझा स्कूल में वाटर पंप का उद्घाटन, बच्चों को बांटे बैग
बुझा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में वर्बो लैब्स के ‘प्रोजेक्ट रूट्स’ से वाटर पंप का उद्घाटन हुआ, बच्चों को बैग बांटे गए और वृक्षारोपण हुआ।

तस्वीर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बुझा के प्रांगण में अतिथि, शिक्षक और विद्यार्थी 'प्रोजेक्ट रूट्स' बैनर के साथ नए स्कूल बैग और पेयजल सुविधा उद्घाटन के अवसर पर नजर आ रहे हैं।
बुझा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय (GPS) बुझा में विद्यार्थियों की पेयजल सुविधा के लिए वर्बो लैब्स (VerboLabs Languages) के सामाजिक सरोकार अभियान ‘प्रोजेक्ट रूट्स’ (Project Roots) के तहत नए वाटर पंप का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस पहल में प्रेरक शिक्षिका दीपिका शर्मा (अन्य विद्यालय) की विशेष भूमिका रही। उनके समर्पण और निरंतर प्रयासों से विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण सुविधा स्थापित हो सकी।
समारोह का शुभारंभ पंडित जगदीश जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल पूजन कर किया। कार्यक्रम में वर्बो लैब्स के फाउंडर एवं सीईओ पृथ्वी जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (PEEO) अखलाक मोहम्मद शेख विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों को नए स्कूल बैग वितरित किए गए। अतिथियों द्वारा स्कूल बैग भेंट किए जाने पर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इसके बाद अतिथियों, विद्यालय स्टाफ और ग्रामीणों ने मिलकर विद्यालय परिसर में पौधे रोपे तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि पृथ्वी जैन और प्रेरक शिक्षिका दीपिका शर्मा को शिक्षा एवं विद्यालय विकास में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर भावभीना सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में वर्बो लैब्स के फाउंडर एवं सीईओ पृथ्वी जैन, पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी अखलाक मोहम्मद शेख, जल पूजनकर्ता पंडित जगदीश जोशी एवं वर्बो लैब्स की पूरी टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही। जनप्रतिनिधि शांतिलाल डामोर और समाजसेवी शिक्षिका दीपशिखा खत्री भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। विद्यालय स्टाफ से शिक्षक विवेक खत्री और शिक्षक रतन लाल मीणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की मुख्य सूत्रधार प्रेरक शिक्षिका दीपिका शर्मा रहीं।
समारोह के दौरान अतिथियों ने प्रेरक शिक्षिका दीपिका शर्मा के निस्वार्थ प्रयास की सराहना की। उन्होंने अन्य विद्यालय में कार्यरत होने के बावजूद बुझा स्कूल के बच्चों के हित में यह पहल करवाई। विद्यालय परिवार और स्थानीय प्रतिनिधियों ने मुख्य अतिथि पृथ्वी जैन, ‘प्रोजेक्ट रूट्स’ की पूरी टीम तथा कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
वाटर पंप की स्थापना, विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरण और सामूहिक वृक्षारोपण के माध्यम से कार्यक्रम में विद्यालय की पेयजल सुविधा, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रयासों को एक साथ आगे बढ़ाया गया।

Vishnu Lohar, Jhadol
नाम: विष्णु लोहार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)
कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल
अनुभव: करीब 10 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
- शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
- बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
- सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- वाणिज्य स्नातक (B.Com)
- वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)
