देवल स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, डूंगरपुर में सत्र 2026-27 के लिए सिविल, कम्प्युटर एवं मेकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। महाविद्यालय में प्रथम वर्ष तथा द्वितीय वर्ष पार्श्व प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 17 मई 2026 से शुरू होकर 9 जून 2026 तक जारी रहेगी।

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट पर जाकर प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष पार्श्व प्रवेश से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश देख सकते हैं तथा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है, जबकि द्वितीय वर्ष पार्श्व प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होने के साथ 2 वर्षीय आईटीआई अथवा 12वीं विज्ञान वर्ग में गणित विषय सहित उत्तीर्ण होना अनिवार्य रखा गया है।

राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में संचालित सिविल, कम्प्युटर और मेकेनिकल डिप्लोमा पाठ्यक्रम तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख अवसर प्रदान कर रहे हैं। प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों में उत्साह देखा जा रहा है। महाविद्यालय प्रशासन ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जा सके।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story