राजकीय महाविद्यालय मावली में स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश प्रक्रिया 1 मई से शुरू
आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के निर्देशानुसार कला, विज्ञान और वाणिज्य संकायों में जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।

फतहनगर। लदानी स्थित राजकीय महाविद्यालय मावली में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया 1 मई से प्रारंभ होने जा रही है, जिसे लेकर महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से समय पर आवेदन करने की अपील की है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेश तिवारी ने बताया कि आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार स्नातक प्रथम वर्ष के तीनों संकायों कला, विज्ञान एवं वाणिज्य में प्रवेश प्रक्रिया 1 मई से शुरू होकर जून माह तक संचालित होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 1 जुलाई से नए शैक्षणिक सत्र की नियमित कक्षाएं प्रारंभ होने की संभावना है।
महाविद्यालय में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय संचालित हैं, जिनमें कला संकाय के अंतर्गत हिंदी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, संस्कृत, भूगोल, राजनीति विज्ञान एवं अर्थशास्त्र जैसे विषय उपलब्ध हैं। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बेहतर अवसर मिल रहे हैं।
प्रवेश नोडल अधिकारी नीलम चौधरी ने जानकारी दी कि बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म भर सकेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को आवेदन के समय अंकतालिका, आधार कार्ड, जन आधार, पासपोर्ट फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की सलाह दी है।
महाविद्यालय प्रशासन ने क्षेत्र के विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा में आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया है, ताकि वे नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ अपनी पढ़ाई सुचारू रूप से प्रारंभ कर सकें।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
