लदानी स्थित राजकीय महाविद्यालय, मावली में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के उपलक्ष्य में 28 से 30 अगस्त तक आयोजित देशव्यापी अभियान के तहत शनिवार को दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम की थीम “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” रही।

खेल अधिकारी डॉ. नगेन्द्र सिंह सोलंकी एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नरपत राम के नेतृत्व में बालक एवं बालिका वर्ग में रस्सा-कस्सी, तीन टांग दौड़, म्यूजिकल चेयर तथा वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं कराई गईं।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेश चंद्र तिवारी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास होता है तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खेलों के क्षेत्र में बेहतर भविष्य के अनेक अवसर उपलब्ध हैं।

रस्सा-कस्सी के छात्र वर्ग में शिवम मेघवाल की टीम तथा छात्रा वर्ग में धनश्री मेघवाल की टीम विजेता रही।

तीन टांग दौड़ के छात्रा वर्ग में तारा प्रजापत एवं प्रियंका गोस्वामी प्रथम, धनश्री मेघवाल, कोमल जाट, आरजू बानू एवं चेतना पालीवाल संयुक्त रूप से द्वितीय तथा हीना कुंवर एवं ज्योति रैगर तृतीय स्थान पर रहीं। छात्र वर्ग में जगदीश तेली एवं सुरेंद्र सिंह प्रथम, वीरेंद्र सिंह राठौड़ एवं राहुल गाडरी द्वितीय तथा राधेश्याम प्रजापत एवं लखन पालीवाल तृतीय रहे।

म्यूजिकल चेयर में संगीता बंजारा प्रथम, पलक सिंह राव द्वितीय एवं चेतना पालीवाल तृतीय स्थान पर रहीं।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका सहायक आचार्य भारती चौहान, नीलम चौधरी एवं डॉ. राखी धारवार ने निभाई। प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के देशव्यापी अभियान के तहत महाविद्यालय में खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story