राजकीय महाविद्यालय खैरवाड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में स्वयंसेवकों के लिए आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में स्वयंसेवकों को एनएसएस के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली तथा सामाजिक एवं सामुदायिक जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई।

प्राचार्या डॉ. रेखा पांचोली, डॉ. राजीव शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी जीवन खान, निधि पारीक एवं सुनील कुमार ने स्वयंसेवकों को सेवा-भावना, सामाजिक चेतना, नेतृत्व, अनुशासन और सामुदायिक उत्तरदायित्व के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ‘स्वयं से पहले आप’ एनएसएस की मूल भावना है। स्वयंसेवकों को समाज की समस्याओं को समझकर उनके समाधान में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

कार्यशाला के दौरान करीब 100 एनएसएस स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई की और पौधों की देखभाल की। स्वयंसेवकों ने पौधों के नियमित संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण को जन-अभियान का रूप देने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा, स्वच्छता, हरियाली एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना मजबूत करने पर जोर दिया गया। महाविद्यालय प्रशासन एवं एनएसएस इकाई की यह पहल स्वयंसेवकों को सामाजिक कार्यों और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण रही।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story