राजकीय महाविद्यालय मावली के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण उपलब्ध कराने के लिए महाविद्यालय विकास समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में खेल मैदान के समतलीकरण, करियर काउंसलिंग, पूर्व विद्यार्थी परिषद के गठन और महाविद्यालय में एनसीसी शुरू करवाने सहित विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

गुरुवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेश चंद्र तिवारी ने की। इसमें मावली उपखंड अधिकारी रमेश कुमार सीरवी पुनाड़िया, नगरपालिका अध्यक्ष राकेश कुमार मीणा सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे। समिति सचिव डॉ. नागेंद्र सिंह सोलंकी ने पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों और उनके क्रियान्वयन की प्रगति की जानकारी दी।

बैठक में महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक स्तर को मजबूत बनाने के साथ परिसर में चल रहे विकास कार्यों को गति देने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. महेश चंद्र तिवारी ने महाविद्यालय परिसर और खेल मैदान के समतलीकरण की आवश्यकता पर विशेष ध्यान आकर्षित किया।

मावली उपखंड अधिकारी रमेश कुमार सीरवी पुनाड़िया ने बैठक के विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि महाविद्यालय का चहुंमुखी विकास ही हमारा ध्येय होना चाहिए। इसके लिए सभी प्रस्तावों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से सकारात्मक पहल और नवाचार करने पर जोर दिया। साथ ही समय-समय पर करियर गाइडेंस सेमिनार आयोजित करने की आवश्यकता भी जताई।

नगरपालिका अध्यक्ष राकेश कुमार मीणा ने महाविद्यालय के विकास कार्यों में हर स्तर पर सहयोग करने का आश्वासन दिया। बैठक में सर्वसम्मति से महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, पूर्व विद्यार्थी परिषद का गठन करने, करियर काउंसलिंग पर विशेष ध्यान देने और महाविद्यालय में एनसीसी शुरू करवाने के लिए प्रयास करने सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक में समिति सदस्य एवं भामाशाह शैलेश पालीवाल, प्रबुद्ध नागरिक उदयलाल पालीवाल, शिक्षाविद् मनोज समदानी, चेतना पालीवाल, समिति कोषाध्यक्ष भारती चौहान, डॉ. नरपत राम परमार, आयुक्तालय प्रतिनिधि डॉ. राखी धारवार और छात्र प्रतिनिधि जगदीश तेली सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में लिए गए निर्णयों के माध्यम से महाविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, खेल सुविधाओं और विद्यार्थियों के करियर मार्गदर्शन को बेहतर बनाने की दिशा में प्रस्तावों को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story