गोराना पंचायत में सीता देवी पुष्कर डामोर ने संभाला सरपंच पद का कार्यभार, समारोह में जुटे वरिष्ठ नेता
ग्राम पंचायत गोराना में सीता देवी पुष्कर डामोर ने भारी बहुमत से जीत के बाद सरपंच पद का कार्यभार संभाला। उपसरपंच सोहन तेली के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही।

ग्राम पंचायत गोराना के पदग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित हैं।
गोराना। ग्राम पंचायत गोराना में नवनिर्वाचित सरपंच सीता देवी पुष्कर डामोर और उपसरपंच सोहन तेली ने सोमवार को विधिवत शपथ ग्रहण कर पंचायत का कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत परिसर में समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, आसपास की ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित सरपंचों, उपसरपंचों, वार्ड पंचों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
समारोह में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष लाल सिंह झाला, पीसीसी मेंबर रामलाल गाडरी, पूर्व उपप्रधान प्रवीण सर्णोत, पूर्व विधायक हीरालाल दरांगी, विधायक प्रत्याशी सुनील भजावत और लोकसभा उपाध्यक्ष डॉ. रंजीत जैन सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अतिथियों ने नवनिर्वाचित पंचायत टीम को बधाई देते हुए गांव के विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने ग्राम पंचायत गोराना के राजनीतिक इतिहास का उल्लेख करते हुए बताया कि करीब 20 वर्ष पूर्व पुष्कर डामोर के पिता सरपंच रहे थे। उस समय केशूलाल मेहता के सहयोग से ग्राम पंचायत में विकास कार्य करवाए गए थे। इसके बाद भाजपा समर्थित सरपंचों ने लगातार करीब 15 वर्षों तक पंचायत का नेतृत्व किया। लंबे अंतराल के बाद अब कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सीता देवी पुष्कर डामोर ने भारी बहुमत से जीत दर्ज कर सरपंच पद हासिल किया है।
वक्ताओं ने कहा कि पुष्कर डामोर ने गरीब से गरीब व्यक्ति सहित समाज के हर वर्ग के लोगों के साथ सहयोगपूर्ण और सहज व्यवहार बनाए रखा। लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने और सभी को साथ लेकर चलने की उनकी कार्यशैली से ग्रामीणों के बीच विश्वास कायम हुआ। इसी का परिणाम चुनाव में मिली उनकी शानदार जीत के रूप में सामने आया।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने नवनिर्वाचित सरपंच सीता देवी पुष्कर डामोर और उपसरपंच सोहन तेली को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई पंचायत गांव के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और आमजन के हितों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करेगी।
शपथ ग्रहण और पदभार ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही। नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यभार संभालने के साथ ही गोराना पंचायत में नई टीम की जिम्मेदारी शुरू हो गई है।

Vishnu Lohar, Jhadol
नाम: विष्णु लोहार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)
कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल
अनुभव: करीब 10 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
- शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
- बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
- सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- वाणिज्य स्नातक (B.Com)
- वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)
