गोगुंदा: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का संगठन विस्तार, कार्यकारिणी घोषित
जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत की अध्यक्षता में हुई बैठक, गोगुंदा तहसील और पंचायत स्तर पर नए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी।

गोगुंदा में आयोजित संगठन विस्तार बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत, तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह मोजावत और अन्य नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।
गोगुंदा। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा गोगुंदा तहसील में संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक प्रभावशाली बैठक का आयोजन किया गया। यह महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत गढ़पुरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें गोगुंदा तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह मोजावत एवं तहसील प्रभारी निर्भय सिंह देवड़ा ने संगठन विस्तार की आधिकारिक घोषणा की। इस बैठक में तहसील एवं पंचायत स्तर की कार्यकारिणी का एक साथ विस्तार करते हुए संगठन को गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा
संगठन विस्तार के तहत घोषित पदाधिकारी इस प्रकार हैं कि डूंगर सिंह देवड़ा को तहसील संरक्षक, शंकर सिंह झाला एवं रतन सिंह देवड़ा को तहसील उपाध्यक्ष, फतेह सिंह देवड़ा व प्रेम सिंह को तहसील संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही लहर सिंह देवड़ा (मोरवल) को पंचायत अध्यक्ष, हुकुम सिंह (सूरतगढ़) को पंचायत प्रभारी, बहादुर सिंह देवड़ा (मोरवल) को पंचायत उपाध्यक्ष तथा चमन सिंह मोजावत (मोरवल) व भेरू सिंह सिसोदिया (सूरतगढ़) को पंचायत संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।
जिला अध्यक्ष का ओजस्वी संबोधन
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत गढ़पुरा ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि "हमें समाज के हर दुख-सुख में हमेशा खड़ा रहना है। क्षत्रिय धर्म हमें 36 कौम के सम्मान और न्याय की बात करना सिखाता है। सच्चा क्षत्रिय वही है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलता है और हर वर्ग के लिए बड़े दिल से कार्य करता है।" उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि "जहां कहीं भी अन्याय होगा, वहां हमें छाती ठोककर खड़ा रहना है। न्याय के लिए कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करना है और अन्याय का डटकर विरोध करना है।"
संगठन मजबूती का संकल्प और उपस्थिति
अर्जुन सिंह चुंडावत ने आह्वान किया कि गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक संगठन को मजबूत बनाना है और अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर समाज की ताकत को बढ़ाना है। इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हरि सिंह, गोगुंदा विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिला मंत्री शूरवीर सिंह, गोगुंदा विधानसभा प्रभारी किशन सिंह, गोगुंदा विधानसभा उपाध्यक्ष मनोहर सिंह, बड़गांव तहसील सरक्षक किशन सिंह दुलावत, गोगुंदा तहसील सरक्षक कल्याण सिंह, गोगुंदा महामंत्री महिपाल सिंह, सायरा तहसील अध्यक्ष हिम्मत सिंह, सायरा तहसील सरक्षक किरण सिंह, जब्बर सिंह, कालु सिंह, नरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, किशन सिंह घाटा सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा 36 कौम के न्याय के लिए सदैव संघर्षरत रहने के संकल्प के साथ हुआ।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
