राजस्थान के गोगुंदा क्षेत्र में मानवता और निस्वार्थ सेवा भावना की एक अनूठी और प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है। गोगुंदा के सेमटाल गांव के निवासी कपिल पालीवाल ने देबारी से पिंडवाड़ा मार्ग पर लंबे समय से वाहन चालकों की सेवा में समर्पित फौजी बलदेव सिंह को iPhone 17 Pro Max भेंट कर सम्मानित किया है। फौजी बलदेव सिंह इस संपूर्ण हाईवे मार्ग पर 24 घंटे दिन-रात चालकों और यात्रियों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं।


हाईवे पर किसी भी वाहन का ईंधन समाप्त होने, गाड़ी के खराब हो जाने अथवा चालक के किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या परेशानी में फंसने की सूचना मिलते ही वे तुरंत सहायता पहुंचाने के लिए मौके पर पहुंच जाते हैं। उनकी इसी निरंतर निष्काम सेवा, समर्पण और भाईचारे से प्रभावित होकर कपिल पालीवाल ने यह विशेष उपहार देकर उनका हौसला बढ़ाया है। इस पहल की स्थानीय क्षेत्रवासियों और वाहन चालकों ने भूरि-भूरि सराहना करते हुए इसे सामाजिक सरोकार की एक अनूठी मिसाल बताया है।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story