गिट्स उदयपुर में कंक्रीट मिक्स डिजाइन पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित
गीतांजलि इंस्टीट्यूट और अल्ट्रा टेक सीमेंट के सहयोग से आयोजित इस वर्कशॉप में छात्रों ने प्रायोगिक प्रशिक्षण और औद्योगिक भ्रमण के जरिए सीखीं निर्माण तकनीक की बारीकियां।

उदयपुर। गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज (गिट्स) उदयपुर के सिविल इंजीनियरिंग विभाग एवं अल्ट्रा टेक सीमेंट लिमिटेड उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 'मास्टरिंग कंक्रीट मिक्स डिजाइन' विषय पर दो दिवसीय हैंड्स-ऑन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
सिविल इंजीनियरिंग: आधुनिक समाज की रीढ़ की हड्डी
संस्थान के निदेशक डॉ. एस.एम. प्रसन्ना कुमार ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए बताया कि "सिविल इंजीनियरिंग आधुनिक समाज की रीढ़ की हड्डी है, जो बुनियादी ढांचे (सड़कों, पुलों, इमारतों, बांधों) के डिजाइन, निर्माण और रखरखाव के माध्यम से जीवन को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाती है।" ### प्रथम दिन: मिक्स डिजाइन के मूल सिद्धांत और प्रायोगिक प्रशिक्षण
दो दिवसीय कार्यशाला में प्रथम दिन अस्सिस्टेंट प्रो. गौरव शर्मा द्वारा मिक्स डिजाइन के मूल सिद्धांतों, वाटर-सीमेंट अनुपात एवं टार्गेट स्ट्रेंथ पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस सत्र के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रायोगिक रूप से ट्रायल मिक्स तैयार कर कंक्रीट सैंपल कास्टिंग की गई।
द्वितीय दिन: अल्ट्रा टेक सीमेंट लिमिटेड का औद्योगिक भ्रमण
कार्यशाला के दूसरे दिन विद्यार्थियों को अल्ट्रा टेक सीमेंट लिमिटेड उदयपुर का औद्योगिक भ्रमण कराया गया। यहाँ अस्सिटैंट प्रोफेसर निशित जैन एवं राहुल लीलानी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने रेडी मिक्स कंक्रीट की प्रक्रिया, बैचिंग, गुणवत्ता नियंत्रण एवं प्रयोगशाला परीक्षणों का अवलोकन किया।
व्यावहारिक ज्ञान और राष्ट्र निर्माण में भूमिका
सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता चौधरी के अनुसार कार्यशाला में विद्यार्थियों को कंक्रीट मिक्स डिजाइन के महत्व एवं व्यावहारिक ज्ञान की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड़ ने कहा कि "सिविल इंजीनियरिंग शहरी विकास, स्वच्छ जल आपूर्ति, परिवहन प्रणालियों, आपदा प्रबंधन और देश के आर्थिक विकास में बहुत अहम् भूमिका निभाती है।" इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को निर्माण तकनीक की बारीकियों और गुणवत्ता नियंत्रण के वैश्विक मानकों को समझने का अवसर मिला।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
