धरियावद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक रहे गौतमलाल मीणा की पांचवीं पुण्यतिथि पर 19 मई को लसाड़िया स्थित कृष्ण कुंज रिसोर्ट में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। पूर्व विधायक के पुत्र एवं भाजपा विधायक प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा ने बताया कि धरियावद के कुशल नेता, जनसेवक और प्रेरणास्रोत रहे गौतमलाल मीणा की स्मृति में मानव सेवा की भावना के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक गौतमलाल मीणा का निधन कोरोना काल के दौरान जनता की सेवा करते समय हुआ था। उनकी पुण्यतिथि को सेवा और जनकल्याण से जोड़ते हुए इस बार रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में व्यापक तैयारियां की गई हैं।

भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह झाला ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर प्रारंभ होगा। आयोजन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्रवासियों के शामिल होने की संभावना है। पूर्व विधायक गौतमलाल मीणा की पुण्यतिथि पर आयोजित यह शिविर मानव सेवा, सामाजिक सरोकार और जनभागीदारी का महत्वपूर्ण संदेश देगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story