गर्वित सुथार का रग्बी फुटबॉल के नेशनल कैंप में चयन, फतहनगर का मान बढ़ाया
70वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित नेशनल कैंप के बाद मुख्य स्पर्धा नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में होगी।

गर्वित सुथार का रग्बी फुटबॉल अंडर-17 नेशनल कैंप के लिए चयन होने पर फतहनगर क्षेत्र में हर्ष।
फतहनगर। फतह एकेडमी के कक्षा 7 के प्रतिभावान छात्र गर्वित सुथार ने अपनी खेल प्रतिभा के दम पर शहर का मान बढ़ाया है। गर्वित का चयन 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं के तहत रग्बी फुटबॉल के 17 वर्ष छात्र वर्ग के नेशनल कैंप के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
गर्वित सुथार, धीरज सुथार के पुत्र हैं। फतह एकेडमी के निदेशक डॉ. अजय जैन ने बताया कि गर्वित का नेशनल कैंप के लिए चयन विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उनकी इस उपलब्धि पर कोच गौरी शंकर कुमावत, विद्यालय के शिक्षकों और परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रग्बी फुटबॉल के नेशनल कैंप का आयोजन सूरजमल भोमराजका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुचामन सिटी (डीडवाना-कुचामन) में किया जाएगा। यहां चयनित खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा को और निखारेंगे तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयारी करेंगे।
ट्रेनिंग कैंप के सफल समापन के बाद मुख्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता नई दिल्ली के प्रतिष्ठित त्यागराज स्टेडियम में आयोजित होगी। नेशनल कैंप के लिए गर्वित का चयन फतहनगर की फतह एकेडमी और क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
