उदयपुर में रविवार को विलास वाटिका में गुजरात राज्य बिन निवासी प्रतिष्ठान (एनआरजीएफ) एवं श्री गुजराती समाज, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में भव्य सांस्कृतिक महोत्सव 'गरवी गुजरात' का आयोजन किया गया। इस उत्सव में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए गुजराती समाज के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और पारंपरिक सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से गुजरात की जीवंत सांस्कृतिक धरोहर प्रस्तुत की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में गुजरात सरकार के प्रतिनिधि मामलतदार चैतन्य भाई सांघनी, अहमदाबाद स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष देवांग जी दानी, सुप्रसिद्ध प्रेरक वक्ता हरपाल सिंह झाला, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, उदयपुर शहर भाजपा अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, अखिल राजस्थान गुजराती समाज के अध्यक्ष जी.डी. पटेल एवं अखिल भारत गुजराती समाज के अध्यक्ष संजय जी पटेल उपस्थित रहे। उदयपुर समाज के अध्यक्ष राजेश भाई मेहता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

आयोजन के दौरान कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें गुजरात की लोक संस्कृति और कला का जीवंत प्रदर्शन हुआ। समारोह में समाज के विशिष्ट व्यक्तियों और अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया गया। वक्ताओं ने प्रवासी गुजराती समाज की एकता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर विशेष जोर दिया।

इस महत्वपूर्ण आयोजन में श्री गुजराती समिति, भीलवाड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने भी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। भीलवाड़ा से संरक्षक प्रभुदेव पटेल, अध्यक्ष लतेश पटेल, उपाध्यक्ष गौरांग पटेल, सचिव विशाल डोबरिया, कोषाध्यक्ष महेश पटेल, युग पटेल, शीतल पटेल, गुंजन पटेल, मिनल पटेल एवं रेखा डोबरिया परिवार सहित इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस भव्य सांस्कृतिक आयोजन ने उदयपुर में गुजराती समाज की एकता और सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story