पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत को कानोड़ में दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
कानोड़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक की स्मृति में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कानोड़ में पूर्व विधायक स्वर्गीय गजेंद्र सिंह शक्तावत की पुण्यतिथि पर पौधारोपण करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यकर्ता।
कानोड़ की माटी में सेवा और संस्कारों की अमिट छाप छोड़ने वाले पूर्व विधायक स्वर्गीय गजेंद्र सिंह शक्तावत को आज एक विशेष आयोजन के माध्यम से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर उनके स्मृतियों को जीवंत किया गया और उनके द्वारा समाजहित में किए गए कार्यों को याद किया गया। उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों ने एक स्वर में कहा कि स्वर्गीय शक्तावत के सेवा और संस्कार की प्रेरणा सदैव अमर रहेगी।
कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इस अवसर पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रौनक सोनी, विकास सोनी, मानव कोठारी, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा, वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष रांका, पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोपाल खटीक, पूर्व पार्षद दिलीप सिंह सोलंकी, पूर्व उप चेयरमैन बाबूलाल रेगर, ऋषभ कोठारी, अयूब खान पठान, देवेंद्र रेगर, कान्हा वैष्णव, राहुल रेगर तथा साजिद हुसैन मुख्य रूप से मौजूद रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पूर्व विधायक के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। यह आयोजन न केवल एक श्रद्धांजलि सभा थी, बल्कि उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी रहा।

Bharat Jaroli, Udaipur
नाम: भरत कुमार जारोली
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: कानोड़ (तहसील: कानोड़, जिला: उदयपुर, राजस्थान)
बीट : स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भरत कुमार जारोली राजस्थान के उदयपुर जिले के अंतर्गत आने वाले कानोड़ तहसील और उसके आसपास के क्षेत्रों के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वह अपने क्षेत्र में पुलिस थाना, अस्पताल, स्थानीय प्रशासन, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों सहित सभी विषयों पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
भरत कुमार जारोली को पत्रकारिता के क्षेत्र में 35 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। वह साल 1982 से लगातार 'प्रातः काल' दैनिक समाचार पत्र के साथ जुड़े हुए हैं। इससे पूर्व वह 'राजस्थान पत्रिका' (उदयपुर) से जुड़े हुए थे, जहाँ उन्होंने 35 वर्षों तक नियमित रूप से काम किया।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की है।
