फतहनगर। ग्राम पंचायत साकरोदा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को एक दिवसीय FLN कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अंग्रेजी एवं गणित विषयों के शिक्षण को प्रभावी बनाने के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न नवाचारों पर चर्चा की गई।

कार्यशाला के दौरान पूर्व एसआरजी (SRG) सुरेश कुमार देशबंधु ने प्रधानाचार्य मधु गहलोत का मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरना ओढ़ाकर स्वागत-अभिनंदन किया। उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य मधु गहलोत ने वर्ष 2015 में प्रधानाचार्य पद का कार्यभार ग्रहण किया था। उनके कार्यकाल में विद्यालय का परीक्षा परिणाम लगातार 11 वर्षों से शत-प्रतिशत रहा है। गत सत्र में विद्यालय की छात्रा माधुरी पालीवाल ने ब्लॉक स्तर पर मावली में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वर्तमान में विद्यालय में करीब 149 बालक-बालिकाएं अध्ययनरत हैं।

कार्यशाला में एसआरजी योगेश कुमार जैन ने अंग्रेजी एवं गणित विषय के संभागी शिक्षकों को बच्चों को प्रभावी ढंग से पढ़ाने के लिए विभिन्न नवाचारों की जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रमुख उद्देश्यों के अनुरूप बाल-केंद्रित शिक्षा, रचनात्मक खोज एवं भाषा के बीच परस्पर समन्वय पर जोर दिया। बच्चों को दैनिक जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को गतिविधि आधारित एवं रुचिकर तरीके से समझाने के तरीकों पर भी चर्चा की गई।

कार्यशाला में प्रधानाचार्य मधु गहलोत, एसआरजी योगेश कुमार जैन, पूर्व एसआरजी सुरेश कुमार देशबंधु, लोकेश आमेटा, प्रेम सिंह राजपूत, हीरालाल जाट, ललित नाथ चौहान, दिगंबर जैन, प्रमोद कुमार गुप्ता, सुरेश कश्यप, पिंकी खटीक, अर्चना मीणा, जबर सिंह गहलोत सहित शिक्षक एवं संभागी उपस्थित रहे।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story