फतहनगर। नगर निकाय चुनाव में भाजपा के निर्वाचित पार्षदों के सम्मान में गुरुवार को प्रताप चौराहा स्थित गणपति ज्वेलर्स पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नगर पालिका के भाजपा पार्षदों के साथ चेयरमेन प्रत्याशी सीमा सोनी का भी अभिनंदन किया गया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता गणपत लाल स्वर्णकार के प्रतिष्ठान पर आयोजित समारोह में मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्षदों का माला पहनाकर स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। पार्षदों के सम्मान के अवसर पर चौराहे पर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार भी किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया, पूर्व मंडल महामंत्री फूलचंद कुमावत, भाजपा एससी मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष मुकेश पहाड़िया, रमेश तेली, पुष्पेन्द्र बड़ालमिया एवं गोवर्धन सोनी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई देते हुए नगर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। सम्मान समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने आपसी एकजुटता के साथ आगामी समय में संगठन को मजबूत करने तथा नगर के विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान चौराहे पर हुई आतिशबाजी से समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story